फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीमपुर स्कूल से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव मुनीमपुर स्थित छोटू राम मिडिल स्कूल में रविवार रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर लिए। घटना के बाद स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल संचालक सुरेश कुमार निवासी गांव मुनीमपुर ने बताया कि 5 जुलाई की रात चोर स्कूल में घुस गए और वहां से एक इन्वर्टर, दो बैटरियां, कंप्यूटर का सीपीयू, एलईडी और स्कूल की मान्यता से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, पुराने और नए रजिस्टर, विदड्रॉल रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक कागजात चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर स्कूल संचालक ने पुलिस चौकी दुलीना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें