फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 17 मार्च तक निरस्त, इन ट्रेनों का भी जान लें शेड्यूल

Wed, 31 Jan 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन गोमती एक्सप्रेस का निरस्तीकरण एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है। ट्रेन अब 17 मार्च तक निरस्त रहेगी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें भी बुधवार को और आने वाले दिनों में निरस्त की गई हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस (12419/20) चारबाग स्टेशन से सुबह रवाना होती है। चेयर कार होने के कारण यह ट्रेन यात्रियों के लिए काफी आरामदायक है। पर, ट्रेन गत वर्ष दिसंबर से कोहरे की वजह से निरस्त चल रही थी। 

जब कोहरा घटा तो 31 जनवरी से इसे दोबारा चलाने का फैसला लिया गया, वह भी नए कलेवर के साथ। ट्रेन में यात्रियों को फ्री वाई-फाई सुविधा दी जानी थी। पर नए फैसले के मुताबिक ट्रेन को अब 17 मार्च तक निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम हो रहा

- फोटो : demo pic
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 पर वॉशेबुल एप्रेन का काम होना है, जिसके चलते 45 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन से रवाना होने वाली गोमती एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।

ये ट्रेनें बुधवार को निरस्त
बुधवार को डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस, नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12524) व कैफियत एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। इसके अलावा तीन फरवरी को सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) व फरक्का एक्सप्रेस (13484), 4 फरवरी को मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस व छह फरवरी को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें