फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस होटल कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, टीमों के पहुंचते ही मचा हड़कंप

Wed, 31 Jan 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के प्रमुख जर्दा और होटल कारोबारी जगत चौरसिया के वाराणसी समेत देश के अन्य हिस्सों में स्थित प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन


वाराणसी में कारोबारी के दो होटलों और आवास के अलावा आधा दर्जन प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर सुबह साढ़े आठ बजे आयकर टीमें धमकीं। कारोबारी के चंदौली, रामनगर स्थित प्रतिष्ठान के अलावा हरिद्वार के रुद्रपुर और नोएडा स्थित फैक्ट्री, आवास और कार्यालयों पर भी छापे मारे गए।

वहीं सोनभद्र में भी गुटका व्यवसायी संदीप चौरसिया के आवास और प्रतिष्ठान के अलावा अनपरा और रेणुकूट में एक-एक व्यापारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा। देर रात तक जांच-पड़ताल जारी थी। दस्तावेजों में छेड़छाड़ और आयकर विवरण में गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने शुरुआती छानबीन के बाद करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा जताया है। छापेमारी के लिए स्थानीय टीमों के अलावा दिल्ली मुख्यालय से छह से अधिक टीमें यहां आई हुई हैं। आयकर की छापेमारी से दूसरे कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

करचोरी और कागजातों में हेराफेरी की शिकायतों पर दिल्ली मुख्यालय से आईं आयकर टीमों में करीब 40 अफसर शामिल थे। ये टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कारोबारी जगत चौरसिया के प्रतिष्ठानों पर एक साथ धमकीं।

कैंटोनमेंट स्थित मेरिडियन और मदीन होटल, नाटी इमली स्थित आवास के अलावा कारोबारी के सीए के चौक स्थित आवास, रथयात्रा निराला निवेश स्थित एक अन्य आवास पर छापेमारी देर रात तक जारी थी। 
विज्ञापन

व्यापार में दिखाया जा रहा घाटा 

demo pic
आयकर अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी के चंदौली के रामनगर स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री, आशापुर स्थित फैक्ट्री के साथ ही रुद्रपुर-हरिद्वार और नोएडा स्थित फैक्ट्री एवं आवास पर भी छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में करोड़ों के टर्नओवर और आय के बावजूद कारोबारी की ओर से व्यापार में घाटा दिखाया जा रहा था।

दाखिल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न में भी भारी गड़बड़ी मिली है। आवासों और कार्यालयों से मिले स्टाक रजिस्टर, खाता-बही, शेयर प्रमाणपत्र, जमीन के दस्तावेजों, कई राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों के खाते, बैंक लॉकर से जुड़े कागजात, नकदी, आभूषण, हार्डडिस्क, लैपटाप और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

पूरी छानबीन के बाद ही करचोरी के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। उधर, चर्चा थी कि कारोबारी का एक रिश्तेदार भी इसी विभाग में कार्यरत है और उसका होटल और कारोबार में शेयर है। इसी के चलते कार्रवाई के लिए सीधे दिल्ली मुख्यालय से टीमें यहां आईं।

उधर सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड स्थित गुटका व्यवसायी संदीप चौरसिया के आवास और प्रतिष्ठान के अलावा अनपरा और रेणुकूट में एक-एक व्यापारी के यहां बुधवार को एक साथ आयकर विभाग और एसआईटी की टीम पहुंची।

लखनऊ और वाराणसी से आई टीम ने गुटका कारोबारी के यहां घंटों जांच-पड़ताल की। सुबह नौ बजे पहुंची टीम रात आठ बजे तक थी। टीम ने कारोबारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें आवास में ही रोके रखा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें