फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गेंदबाजी से गगन बाल्यान का चयन, प्रशिक्षण शिविर किया ज्वाइन

विज्ञापन
01jjrp13- गगन बाल्याण।
विज्ञापन
झज्जर। तेज गेंदबाजी अंडर-19 ट्रॉयल में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी गगन बाल्यान का प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। गगन बाल्यान तीन वर्षों से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से 21 अप्रैल को गुरुग्राम सुल्तानपुर स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में तेज गेंदबाजी अंडर-19 ट्रॉयल का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग करीबन 300 तेज गेंदबाजों ने इस ट्रॉयल में भाग लिया। गगन बाल्यान 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
गगन बाल्यान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाले हैं। शानदार प्रदर्शन के आधार गगन बाल्यान का चयन हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया, जिसे उन्होंने अब सफलतापूर्वक ज्वाइन भी कर लिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने गगन बाल्यान को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें