रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में वीरवार को चौथे यूनिवर्सिटी रिसर्च कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। 17 अप्रैल को होने वाले कॉन्क्लेव की जिम्मेदारी रिसर्च सेल की प्रभारी डॉ. पुष्पा दहिया व डॉ. सुखबीर सिंह को दी गई है। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।
इसमें संस्थान के अधिकारियों के साथ कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों और उप-समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में स्नातक, स्नातकोत्तर छात्रों, डीएनबी निवासियों और युवा संकाय (40 वर्ष तक) को अपने अनुसंधान पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान कुल सचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ, डीन डॉ. अशोक चौहान व अन्य उपस्थित रहे।