फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी छात्र पर चलाईं चार गाेलिया, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। कस्बे के वार्ड 15 में थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए नपा के पूर्व चेयरमैन सुधीर की मौजूदगी में एकत्रित हुए दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झज्जर जिले के आसंडा के युवक यश पर आरोप है कि मामला बिगड़ने पर उसने साथियों संग बहादुरगढ़ निवासी एलएलबी छात्र मयंक पर चार गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

मयंक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित छात्र की शिकायत पर सांपला थाने में यश, अमन फौजी, पदम, भोलू और दो अन्य दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
रोहतक के सर छोटूराम कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे मयंक ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पहले उनका दोस्त यश उनकी थार गाड़ी मांगकर ले गया था। यश ने गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया था जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मयंक ने यश से गाड़ी ठीक कराने को कहा तो उसने गाड़ी उसे ही देने की बात कही। दोनों के बीच 6 लाख रुपये और बकाया लोन की किस्त जमा कराने का समझौता हुआ था लेकिन यश ने पैसे नहीं दिए।
मामले को सुलझाने के लिए रविवार रात 9 बजे वार्ड 15 निवासी दीपक के प्लॉट में बैठक हुई। इसमें पूर्व नपा चेयरमैन सुधीर के साथ यश, अमन फौजी और भोलू भी मौजूद थे। इस दौरान यश ने पैसे देने से मना कर दिया और थार गाड़ी भी ले जाने की बात कही।
इसी बात को लेकर मयंक और यश के बीच बहस हो गई। इसके बाद यश और उसके साथी प्लॉट से बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद यश साथियों के साथ वापस आया और मयंक को प्लॉट के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगा।
पूर्व चेयरमैन सुधीर और मयंक के बाहर आने पर यश ने उसे जान से मारने की नीयत से चार गोलियां चला दीं। सांपला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें