19jjrp01- गुढ़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह को सम्मानित करते आय
झज्जर। गांव गुढ़ा में अनाथ बच्चों के लिए आश्रय स्थल का शिलान्यास किया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आश्रय स्थल के निर्माण को महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्ररेणादायक है। अनाथ बच्चों के लिए सुरक्षित और स्नेहपूर्ण आश्रय का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है जो न केवल उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगा बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देगा।
उन्होंने कहा कि विज्ञान ने भले ही बहुत तरक्की कर ली हो लेकिन आज भी इंसान के खून का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। इस अवसर पर निकिता दहिया, रश्मि शर्मा, संजय यादव, अनुराग, अनिल चौधरी मौजूद रहे।