फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वायुसैनिक मुख्यमंत्री हरियाणा से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व वायुसैनिक जल्द ही मुख्यमंत्री हरियाणा से मिलेंगे। वे सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस को सैनिक रेस्ट हाउस में एक छत के नीचे लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को वेटरन एयर वारियर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में इस पर सहमति बनी। दोनों सुविधाएं दूर होने और पार्किंग की कमी से बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी होती है। हरियाणा एक्स एयरमैन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को पेंशनरों की दिक्कतें बताएगा। बैठक में सूबेदार दीप चंद तूर मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता वेटरन जगदीश दहिया ने की।
विजय कालीरामना को एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई। एसोसिएशन ने पौधारोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। शहरवासियों से पॉलिथीन बैग की जगह कपड़े व जूट के थैलों के प्रयोग की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें