फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : तीन दिन में लुढ़का पांच डिग्री पारा

Fri, 15 Dec 2017 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
विज्ञापन
cold
विज्ञापन
मौसम के तेवर अचानक बदल गए है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट मांपी गई है। पारा चार से पांच डिग्री लुढ़क गया है। 
विज्ञापन


दिन के तापमान में पांच डिग्री तो रात के तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री हो गया है।

सोमवार की रात अचानक शुरू बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। रुक रुककर सारी रात बूंदाबांदी होती रही। इसका असर दूसरे दिन देखने का मिला। 

मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूरज गर्मी ठंडी पड़ गई। इसका असर तापमान पर पड़ा। दिन और रात के तापमान में गिरावट मांपी गई। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को 21 डिग्री पहुंच गया। ऐसे ही रात का तापमान तेरह डिग्री सेल्सियस से नौ डिग्री पर पहुंच गया। दिन के तापमान में पांच तो रात के तापमान में चार डिग्री की कमी हो गई है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी का असर एक दो दिनों और दिखने लगेगा। अभी तापमान में और गिरावट आएगी।

उत्तर भारत में अचानक ठंड अपना तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें