फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पहली मौत, हरियाणा में 58 तो पंजाब में 209 केस कंफर्म

Sun, 21 Aug 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू से पीड़ित के यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) में शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरियाणा में डेंगू से यह पहली मौत है। मरने वाले शख्स का नाम तरसेम लाल (45) है। हरियाणा में अब तक डेंगू के 54 कंफर्म केस आ चुके हैं। पंजाब में भी डेंगू ने परेशानी में डाल रखा है। पंजाब में अब तक डेंगू के 209 कंफर्म केस दर्ज किए जा चुके हैं। जीएमसीएच 32 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. एके जनमेजा ने बताया कि शुक्रवार रात मरीज की मौत हुई है। उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

पीजीआई से डेंगू के चार केस मिले
पीजीआई से डेंगू के चार नए केस मिले हैं। दो केस निवेदिता हास्टल व दो केस कैंपस से मिले हैं। पीजीआई में अभियान के दौरान कई जगहों से डेंगू के लारवा भी मिले हैं। इसके अलावा पीयू से एक केस, दड़वा व मलोया से दो-दो, मनीमाजरा व मौलीजागरां से एक-एक केस डेंगू के मिले हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में
पड़ोसी राज्यों के मुकाबले चंडीगढ़ की स्थिति कंट्रोल में है। चंडीगढ़ में अब तक कुल 11 केस सामने आए हैं। अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से घरों से लारवा मिल रहे हैं, उसके मुकाबले केस काफी कम हैं। चंडीगढ़ में मलेरिया डिपार्टमेंट की टीमें लगातार परमानेंट ब्रीडिंग प्वाइंट पर नजर रख रही हैं। डोर टू डोर घरों का सर्वे चल रहा है। अब तक  दो लाख से ज्यादा घरों की जांच हो चुकी है। घर पर जांच के अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें