बादली। वायु प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, जबकि अन्य उल्लंघनों पर चालान किए जाएंगे। एसडीएम विशाल कुमार ने सभी विभागों को एनजीटी के ग्रेप प्रावधानों के प्रथम चरण के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पराली जलाने वालों पर निगरानी रखने को कहा। इसके अलावा, अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू रखने को कहा। एसडीएम ने बताया कि पर्यावरण को दूषित करने वाली गतिविधियों की शिकायत नागरिक समीर एप पर कर सकते हैं।