फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से अश्लील हरकत करने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना इलाके में एक युवक ने साली के साथ अश्लील हरकत करने, पीछा कर परेशान करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने समेत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर थाना इलाके की एक युवती ने एफआईआर में बताया कि उसकी बहन उचाना थाना के गांव में विवाहित है। उसका जीजा मनदीप उनके घर आता है तो उसके साथ अश्लील हरकत करता है। उसने आरोपी का विरोध की भी किया। आरोपी जब भी वह पढ़ने बाहर जाती है तो वह उसका पीछा करता है। उस पर फब्तियां कसता है। इसके चलते उसे शर्मसार होना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। प्रभारी पूजा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें