फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता अस्पताल में भर्ती, चोर घर से गहने और नकदी चुरा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारत नगर में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के चांदी-सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल में रुका हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दीपक निवासी भारत नगर ने एफआईआर में बताया कि 11 नवंबर को दुर्घटना में उसके पिता को गहरी चोट लग गई थी। इसी कारण वह रात को अस्पताल में रुका हुआ था। 12 नवंबर की सुबह करीब सात बजे जब वह घर वापस लौटा तो घर के दरवाजे टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और गहने व नकदी गायब थे। शिकायत में बताया गया है कि चोर चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी पायल, एक हथफूल, एक चांदी का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चुटकी, दो चांदी की अंगूठी, चांदी के सात सिक्के, सोने की कानों की बालियां, नाक का कोका और लड़की खुशी की एक जोड़ी पायल व कानों की बालियां सहित करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें