बहादुरगढ़। गांव छारा में गेहूं कटाई के लिए खेत में जा रहे किसान पिता-पुत्र पर दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। आसौदा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छारा निवासी हर्ष का कहना है कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से बुआई के लिए जमीन ले रखी है। उस जमीन में गेहूं बो रखे हैं। फिलहाल गेहूं कटाई पर हैं। वह अपने पिता भूपेंद्र के साथ गेहूं कटाई के लिए खेत जा रहे थे। तभी गांव के निवासी दो सगे भाई वहां आए और उनका रास्ता रोक लिया और कहने लगे कि हम तुम्हें गेहूं नहीं काटने देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने बुआई की है तो वे ही काटेंगे। इतना कहते ही दोनों भाइयों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। खेत में गिराकर लात घूसों से हमला कर दिया। गला दबा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, थाना आसौदा प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।