बहादुरगढ़। थाना लाइनपार पुलिस ने नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक फार्म हाउस में चोरी के मामले का एक साल बाद खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो एलईडी, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
थाना प्रबंधक निरीक्षक अजय ने बताया कि गांव परनाला निवासी सूबे ने शिकायत दी थी कि उसके नाहरा-नाहरी रोड स्थित फार्म हाउस से 19 मई 2025 की रात सामान चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर थाना लाइनपार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाइनपार निवासी धनंजय, मूल रूप से गोपाल नगर, नजफगढ़ (दिल्ली) और फिलहाल माया विहार बहादुरगढ़ निवासी दिनेश तथा दीपक निवासी बैसौर, जिला पानीपत, हाल निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया,