फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को किसान बहादुरगढ़ में करेंगे राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य घटकों के साथ बहादुरगढ़ में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल और सचिव जयकरण मांडौठी ने बताया कि प्रदर्शन में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों का स्मारक बनाने और लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में मात्र 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शहीद किसानों के स्मारक के लिए जगह देने, मुक्त व्यापार समझौतों से पीछे हटने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागत से डेढ़ गुना एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने और किसानों-मजदूरों को कर्जमुक्त करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा बिजली और बीज विधेयक-2025 वापस लेने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें