फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगूरां मंडी में धान खरीद बंद होने पर भड़के किसान, जींद-कैथल मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
13जेएनडी09: नगूरां गांव में जींद-असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगाते किसान व आढ़ती। स्रोत : किसान
विज्ञापन
जींद। नगूरां खरीद केंद्र पर धान की सरकारी खरीद बार-बार बंद होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को जींद-कैथल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से पीआर धान की खरीद में मनमानी की जा रही है। कई किसान 20 दिन से अधिक समय से अपनी फसल लेकर खरीद केंद्र पर बैठे हैं, लेकिन उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने किसानों को खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर दो बजे जाम खोल दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान छाज्जूराम के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर करीब एक बजे नगूरां गांव में सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। सूचना मिलने पर नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने खरीद शुरू होने तक जाम खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद डीएसपी ऋषभ सोढ़ी मौके पर पहुंचे और खरीद शुरू करवाने का भरोसा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वाहनों को नगूरां से दालमवाला की ओर डायवर्ट किया।

20 दिन से फसल लेकर बैठे किसान, पोर्टल बंद होने का डर

किसानों ने डीएसपी को बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर अब तक करीब 40 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जबकि लगभग नौ हजार क्विंटल धान की खरीद अभी लंबित है। किसानों को चिंता है कि 15 नवंबर को सरकारी खरीद पोर्टल बंद हो जाएगा। ऐसे में उनकी बची हुई फसल की खरीद नहीं हो पाएगी। किसानों का आरोप है कि हैफेड की ओर से नियुक्त खरीद अधिकारी पीआर धान में नमी अधिक होने की बात कहकर खरीद टाल रही हैं। साफ-सुथरी फसल लेकर पहुंचे किसानों को भी एक-दो दिन इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने जांच के लिए बनाई कमेटी

किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचाना की एसडीएम सुमन यादव ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अजय के नेतृत्व में कमेटी नगूरां खरीद केंद्र पहुंची। कमेटी ने धान की गुणवत्ता, नमी की मात्रा और फसल के खरीद केंद्र पर पहुंचने के समय सहित विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की।

हैफेड के तकनीकी अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि एसडीएम की ओर से गठित कमेटी में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अजय, मार्केट कमेटी के एक अधिकारी और एसोसिएशन प्रधान जसवंत को शामिल किया गया है। कमेटी सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी09: नगूरां गांव में जींद-असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगाते किसान व आढ़ती। स्रोत : किसान
13जेएनडी10: नगूरां गांव में जाम के कारण जींद-कैथल मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन। स्रोत : किसान
13जेएनडी11: नगूरां खरीद केंद्र पर जांच के लिए पहुंंचे कमेटी सदस्य। स्रोत: किसान

13जेएनडी09: नगूरां गांव में जींद-असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगाते किसान व आढ़ती। स्रोत : किसान

13जेएनडी09: नगूरां गांव में जींद-असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगाते किसान व आढ़ती। स्रोत : किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें