हमीरपुर। कई वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा दिव्यांग युवक शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थिति गोल चबूतरे में बैठकर अनशन शुरू किया है। पीड़ित ने परिवार के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा मोहल्ला चांद थोक निवासी दिव्यांग चुन्नू साहू ने बताया कि वह चार भाई हैं। उसके तीन भाइयों ने उसकी जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके चलते वह बांदा में चार साल फुटपाथ पर रहकर जीवन यापन किया। इस बीच उसने अपना मामला कोर्ट में दायर किया, जिसकी सुनवाई हो चुकी है। कोर्ट ने जमीन खाली कराने के आदेश दिया, लेकिन जब वह संबंधित राजस्व विभाग जाता है तो उससे पैसों की मांग की जाती है। इससे आहत होकर उसने आमरण अनशन शुरू किया है। जब तक उसकी जमीन का कब्जा नहीं दिलाया जाता, तब तक उसका अनशन जारी रहेगा। संवाद