फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली में 49 वर्षीय किसान कृष्ण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार ने बुधवार शाम अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी रामलखन ने बताया कि किसान द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें