झज्जर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के करीब 200 परिवारों को सम्मानित किया। शहर में तिरंगा यात्रा और पेस गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक जय विकास ने बताया कि ग्रुप के करीब 200 विद्यार्थी ऐसे परिवारों से हैं जिनके माता-पिता देश की रक्षा सेवाओं में रहे हैं। उन्हीं वीर परिवारों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक भारतीय वायु सेना एवं पूर्व सदस्य इंडियन एयर फोर्स चयन कमेटी सुरेंद्र नांदल रहे। निदेशक जय विकास ने अपने माता-पिता सुरेंद्र नांदल और शांति देवी का सम्मान किया। इसके बाद अकादमिक डायरेक्टर, पूर्व नौसेना अधिकारी सुभाष, पूर्व सैनिक रितु, मोनिका चहल और प्रीति को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। समारोह में चेयरमैन युदवीर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित चावला, हरिश, संदीप और अश्वनी मौजूद रहे।