यूपी के कानपुर देहात में अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफाेड़ हुअा है। यहां के एक मुर्गी फार्म में शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने माैके से भारी मात्रा में शराब की पेटियां अाैर केमिकल बरामद किया है। एसपी ने टीम काे इनाम देने की घाेषणा की है।
पुलिस हिरासत में आरोपी
मित्रसेनपुर उसरी गांव निवासी पप्पू का मित्रसेनपुर कहिंजरी गांव के बाहर एक मुर्गी फार्म है। यहां मुर्गी पालन के बजाय कई महीने से शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसका पता चलने पर शनिवार को स्वाट टीम ने रसूलाबाद थाना पुलिस के साथ फार्म पर छापेमारी कर पप्पू को धर दबोचा।
पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस ने मौके से बीस पेटी शराब, केमिकल से भरे 26 केन, 50 लीटर के 104 खाली केन, 10 हजार खाली शीशी, ढक्कन, सील करने की मशीन, करीना, टाइगर, दिलबाग के रैपर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक तैयार शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये है।
पुलिस हिरासत में आरोपी
इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी रतनकांत पांडेय ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोचकर बड़े पैमाने पर शराब, केमिकल आदि सामान बरामद किया है।