फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश आज जंतर-मंतर पर करेंगे साइकिल यात्रा का समापन, इस वजह से निकाली थी यात्रा

Sun, 23 Sep 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर 11 बजे साइकिल यात्रियों को संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले एक महीने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं देश बचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन


ये हजारों साइकिल यात्री 23 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे जहां इन्हें अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजापा सरकारों ने जनता को निराश किया है। जातीय एवं सांप्रदायिक उन्माद की राजनीति से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की है। विकास ठप है। नौजवानों का भविष्य बेकारी के कारण अंधकार में है।

किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं व बच्चियां सहमी हैं। ऐसी तमाम समस्याओं व अखिलेश यादव के संदेश को लेकर साइकिल यात्री प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव गए थे। इस अभियान का समापन अखिलेश यादव रविवार को जंतर-मंतर पर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें