फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजमर्रा का सामान महंगा, लोग बोले-खर्च बढ़ रहा, आमदनी वही

विज्ञापन
फोटो 88 : शंकर बंसल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में महंगाई का असर अब रोजमर्रा के सामान पर भी दिखाई देने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण कंपनियां कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि घर का बजट संभालना अब मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन




सेक्टर-2 निवासी बबीता ने बताया कि टूथ ब्रश व नमकीन जैसी चीजें भी महंगी हो गई हैं। हर महीने खर्च बढ़ता जा रहा है लेकिन आमदनी वही है। नई बस्ती निवासी अंगूरी देवी ने कहा कि कंपनियां पहले तो कीमत बढ़ाती हैं और अब पैक का साइज भी छोटा कर दिया है। 10-20 रुपये के सामान में भी कटौती कर दी गई है।
इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि महंगाई ने खरीदारी की आदतें बदल दी हैं। पहले जहां एक साथ महीनेभर का सामान खरीद लेते थे, अब जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी नितिन कुमार ने कहा कि अब गैर-जरूरी चीजें खरीदना बंद कर दिया है। महंगाई बढ़ रही है और आमदनी नहीं। रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक किराना दुकानदार शंकर बंसल ने बताया कि कंपनियां बार-बार रेट बदल रही हैं। हर हफ्ते नया रेट लिस्ट आ जाता है।
ग्राहक को समझाना मुश्किल हो जाता है कि हमने कीमत नहीं बढ़ाई, कंपनी ने बढ़ाई हैं। बाजार की रफ्तार भी धीमी कर दी है। लोग अब खर्च करने से पहले कई बार सोचने लगे हैं जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

फोटो 88 : शंकर बंसल

फोटो 88 : शंकर बंसल

फोटो 88 : शंकर बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें