13jjrp07- झज्जर। शहर का महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भराव, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के लिए राशि मंजूर होने के करीबन ढाई माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में स्टेडियम में जलभराव होने से खिलाड़ियों परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खेल मुख्यालय की ओर से इसी वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भराव, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की गई। अब कार्य शुरू नहीं हुआ है।
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। इसमें इंडोर व आउटडोर खेल शामिल हैं। स्टेडियम में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कराएगा काम
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भराव, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के कार्य को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी लगाया जाएगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
वर्जन
खेल मुख्यालय की तरफ से महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भराव, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। इसमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कार्य कराया जाएगा।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
वर्जन
शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में होने वाले कार्य का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर लगाया जाएगा। वहीं बाद में वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
ओमबीर, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर