फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः देरी से परिणाम घोषित करने पर अटक गईं प्रत्याशियों की सांसें, आखिरकार इनकी हुई जीत

Sat, 02 Dec 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
counting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद की मतगणना शुरू होने से लेकर समाप्ति तक हर राउंड में आने वाले परिणाम प्रत्याशी और उनके समर्थकों के चेहरे की रंगत बदलते रहे। आलम यह रहा कि कभी जीतने वाला प्रत्याशी मायूस हो जाता तो कही हारने वाले के समर्थक जश्न मनाने लग जाते। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल मतों की गिनती ने मीरा गांधी को बढ़त मिलने के साथ समर्थक झूमने लगे। इसके बाद लगातार मीरा गांधी आगे बनी रही। हालांकि तीसरे नंबर से भाजपा दो राउंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंची तो समर्थकों में खुशी छा गई। 

इसके बाद लगातार भाजपा की शालिनी और निर्दलीय मीरा गांधी में कांटे की टक्कर शुरु हो गई। इस दौरान लोगों के चेहरे सूख गए। न तो भाजपा समर्थक कुछ बोल पा रहे थे और नहीं निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक। मगर दोनों के चेहरों के हाव भाव देखकर यह साफ हो रहा था कि दोनों के मन में बहुत उथल पुथल हो रही है। 
विज्ञापन

जब मतगणना पूरी होने के बाद नहीं की घोषणा 

मतगणना - फोटो : अमर उजाला
चार राउंड पूरे होने के बाद जब अध्यक्ष पद की मतगणना पूरी हो गई और विजयी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया। इस दौरान जहां भाजपा समर्थक खुशी से झूमने लगे। तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी के पति राकेश गांधी अपने माथे पर पसीना पोंछते हुए देखे गए। 

सभासदों के मत पूरे होने पर की घोषणा

election commission - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे के बाद जब सभी 25 वार्डों के सभासदों के परिणाम घोषित हो गए। इसके बाद आरओ बृजेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार मीरा गांधी के विजयी होने की घोषणा की। आरओ का कहना था कि  कई लोगों ने सभासद के बक्शे में अध्यक्ष पद के बेलेड पेपर गलती से डाल दिए थे। जब तक सभी बक्से नहीं खुलते। इससे पहले हम किसी को विजयी नहीं घोषित कर सकते। सभी मतों की गिनती होने के बाद जीत हार की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

सांसद राजवीर के आने की उड़ती रही अफवाह

BJP MP rajvir singh raju (file photo) - फोटो : अमर उजाला
मतगणना के दौरान जब निर्दलीय उम्मीदवार मीरा गांधी और भाजपा उम्मीदवार शालिनी गुप्ता में मामला कांटे का फंस गया तो सांसद राजवीर सिंह राजू के एटा आने की अफवाह उड़ना शुरु हो गई। हालांकि मतगणना समाप्त होने तक सांसद नजर नहीं आए। इसको लेकर भी लोगों में तरह तरह की बात हुई। 

--------------------
यहां देखें सभी विजेताओं के नाम
http://sec.up.nic.in/eleclive/NewWinnerList.aspx
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें