जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई । जानकारी के मुताबिक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। जानकारी के अनुसार सेना को कुलगाम के छांछर इलाके में 1-2 आतंकियों के छिपे होने के इनपुट्स मिले थे।
इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा इस इलाके को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई जिसकी जवाबी कार्रवाई के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद से पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी है। सेना द्वारा इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।