फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी तैयार

Wed, 23 Mar 2016 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को अबीर-गुलाल लगाते चिकित्सक
विज्ञापन
बस्ती। होली में हुड़दंग के चलते किसी अनहोनी से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इमरजेंसी सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रबंध किया गया है। एसआईसी ने बताया कि होली के दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सभी को ऑनकॉल चौबीस घंटे उपलब्ध हरने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ आरकेश ने बताया कि होली के दिन यूं तो अस्पताल में ओपीडी नहीं चलती है। आपातकालीन चिकित्सा सेवा चौबीस घंटे रहेगी। बताया कि दवाएं पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी के स्टाक में रखी गई हैं। ईएमओ की कमी को देेखते हुए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उनको चौबीस घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी हालत में मरीजों को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। बताया कि जिला अस्पताल के एंबुलेंस स्टाफ को चौकन्ना रहने को कहा है। जिससे मरीजों को लाने ले जाने में कोई परेेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें