25jjrp08- बेरी में आयोजित कैंप में जानकारी लेते लाभार्थी। स्रोत : प्रचार विभाग
बेरी। नगरपालिका कार्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा और एसडीएम रेणुका नांदल ने स्टॉल का अवलोकन किया। और लोगों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ संबंधित विभागों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। चेयरमैन देवेंद्र कादयान ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया, जेई रोहित लोहचब, नगर पार्षद सुरेश कुमार और विजय कौशिक मौजूद रहे।