फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र में गलत चढ़े बिजली मीटर हट सकेंगे, मैपिंग सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
20jjrp03- परिवार पहचान पत्र कार्यालय में ​शिकायतों को निपटारा कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत चढ़े बिजली मीटरों को हटाया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी कार्यालय ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अधिकारियों को मैपिंग सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। गलत मीटर मैपिंग के मामलों में नागरिकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी होगी। डाटा सही मिलने पर जिला स्तर पर ही ऑनलाइन गलत मीटर हटाए जा सकेंगे।
यदि रिकॉर्ड या डाटा में किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) के सत्यापन पत्र और एडीसी कार्यालय के पत्र के आधार पर मुख्यालय स्तर पर सुधार किया जाएगा। यह व्यवस्था उन नागरिकों के लिए है, जिनकी परिवार आईडी से ऐसे बिजली मीटर जुड़ गए हैं, जो उनके या उनके परिवार के नहीं हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद जारी हुए निर्देश
एडीसी कार्यालय के अनुसार, समाधान शिविरों और अन्य शिकायत निवारण मंचों पर गलत मीटर मैपिंग से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। नागरिकों का कहना है कि उनके परिवार पहचान पत्र के साथ गलत बिजली मीटर जोड़ दिए गए हैं। सीआरआईडी मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का सत्यापन कर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

आदेश में दर्ज करनी होगी पूरी जानकारी
गलत मीटर हटाने के लिए जारी आदेश में संबंधित नागरिक की परिवार आईडी, बिजली उपभोक्ता या खाता संख्या और मीटर संख्या का उल्लेख करना होगा। आदेश तथ्यों और संबंधित रिकॉर्ड पर आधारित होना चाहिए। इसमें जिम्मेदार अधिकारी का नाम और पदनाम भी दर्ज होगा तथा संबंधित एसडीओ या अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें