झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए आज रोहतक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में निवारण मंच की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता जोनल सीजीआरएफ के चेयरमैन करेंगे।
विज्ञापन
बिजली निगम के अनुसार, रेगुलेशन 2.8.2 के तहत एक लाख से अधिक और तीन लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने झज्जर जिले के उपभोक्ताओं से बैठक में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करवाने की अपील की है।