फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी जिले में एक घर में घुसा आठ फीट का मगरमच्छ, गांव में अफरातफरी, वन विभाग ने पकड़कर नदी में छोड़ा

Thu, 15 Jun 2023 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में एक घर में आठ फीट का मगरमच्छ घुस गया। इतना बड़ा मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत देखी गई। वन विभाग की टीम ने उसे घर से निकाला और पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीधी में घर में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम गोडाही में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब अचानक घर में एक मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ करीब आठ फीट लंबा था। इतना बड़ा मगरमच्छ घर में घुसने की वजह से पूरे घर के साथ गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घर के सदस्यों ने पुलिस थाना एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों ने मिलकर उसका रेस्क्यू किया और नदी में छोड़ दिया। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार दिन में बहरी थाना अंतर्गत ग्राम गोडाही का है। यहां रहने वाले सुदर्शन कुशवाहा के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया था। उसे देखने के बाद अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। पूरे गांव में खबर फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना बहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, साथ ही वन विभाग के अंतर्गत सोन घड़ियाल टीम को सूचना दे दी गई। वन विभाग के सोन घड़ियाल की टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया है और उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें