फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने कार में पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम दिल्ली से बिहार जा रही कार में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जाकर पलट गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया। यहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


कार चालक अनवर निवासी विजय पार्क गली नंबर 20 दिल्ली, शबनम पत्नी मोहम्मद रफीक, सना पुत्री गुलजार खान निवासी लोनी थाना इंद्रपुरी गाजियाबाद, सुहेल तोमर निवासी बडौत बागपत बुधवार की शाम दिल्ली से बिहार जा रहे थे। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पत्नी शबनम चूड़ी के कारखाने में काम करती थी।
वह मजदूरों को लेने के लिए बिहार जा रही थी। उनकी कार थाना चौबिया क्षेत्र के गांव कांकरपुरा के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे के समय पहुंचने पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी।यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई भेजा गया। यहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान शबनम ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें