फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राज्यमंत्री के आवास के पास मिले तेंदुए के पगचिह्न

Thu, 04 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात के पंचमपुरवा स्थित कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के आवास के पास जंगली जानवर के पगचिन्ह मिले हैं। वन विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच में पगचिह्न तेंदुए के होने का अंदेशा जताया है। आशंकित तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने इस स्थान के आस पास ट्रैप कैमरे लगाकर कॉम्बिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही आस पास रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जानवर की पहचान के लिए पांच ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही वन विभाग की एक टीम भी लगातार कॉम्बिंग कर रही है। यदि आगे भी पगचिह्न मिलेंगे तो पिंजरा लगाया जाएगा। इसके पहले भी जिले के कई इलाकों में तेंदुआ व बाघ घुसकर मवेशियों व इंसान पर हमला कर चुके हैं। इनमें से दो तेंदुए व एक बाघ को बीते माह ही वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा कर पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें