ग्राम विजुआपुर में कटी हुई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में आग लगने से फसल जलने के मामले लगातार आ रहे हैं। बुधवार को जालौन जिले में एक बार फिर आग ने तबाही मचाई। जिले के बावली में थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम विजुआपुर में कटी हुई फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक किसानों की नजर पड़ती आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक हरनाम सिंह पाल और लालाराम की 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। कुछ समय बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने किसानों को फसल का नुकसान दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया है। आग किन कारणों से लगी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।