फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। घर पर युवती का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन के लौटने पर शव लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के टिमरो गांव निवासी पप्पू श्रीवास की 22 वर्षीय पुत्री रजोली का शव बुधवार को घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पुत्री को घर में छोड़कर रिश्तेदारी में गए थे। जब बुधवार को लौटे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। चार बहनों और एक भाई में चौथे नंबर की थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मौत से मां क्रांति, भाई शिवम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें