फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के शहर में रहने पर नहीं उड़ेगा ड्रोन

Fri, 22 Jun 2018 06:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
विज्ञापन
कानपुरः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर में रहने पर जिले की सीमा में कोई ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा। जिला प्रशासन ने 28 और 29 जून को ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति एमईएस गेस्ट हाउस, कैंट में रात्रि निवास करेंगे। डीएम ने एमईएस गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन



राष्ट्रपति 28 और 29 जून को जिले में रहेंगे। 28 जून को आईआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति केकार्यक्रम को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आईआईटी के प्रतिनिधियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

29 जून को राष्ट्रपति रागेंद्र स्वरूप ऑडोटोरियम, सिविल लाइंस में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति बार एसोसिएशन के ऑडोटोरियम हॉल का शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने बार एसोसिएशन से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का ब्योरा मांगा है। पीडब्लूडी से कैंट से रागेंद्र स्वरूप ऑडोटोरियम हाल तक सड़क की मरम्मत कराने को कहा गया। लटकते बिजली के तार कसवाने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के रात्रिनिवास की व्यवस्था एमईएस गेस्ट हाउस में की गई है। वहां कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। बैठक के बाद डीएम ने रागेंद्र स्वरूप ऑडोटोरियम का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल, एसएसपी अखिलेश कुमार, एडीएम सिटी सतीश पाल, एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार, सभी एसीएम, आईआईटी, सेना और एयरफोर्स के अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें