फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में डराने वाली घटना: फुटबॉल प्रैक्टिस करने आई लड़की पर कुत्तों का हमला; महिलाओं ने ऐसे बचाई जान

Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ में पिछले पांच दिनों में लावारिस कुत्ते पांच लोगों को काट चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिला रहे हैं।
 
विज्ञापन
लावारिस कुत्ते लोगों का काट रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में लावारिस कुत्ते पांच लोगों को काट चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिला रहे हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को दिकक्तें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से लोगों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी नगर पालिका कोई प्रयास नहीं कर रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में फुटबॉल प्रैक्टिस करने आई लड़की पर लावारिस कुत्तों के झुंड़ ने हमला कर दिया। गनीमत रही है कि मार्निंग वॉक पर आई महिलाओं और लोगों के शोर मचाने के बाद कुत्ते भाग गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: रुद्रपुर विधायक समेत दस भाजपा नेता दोषमुक्त, इस वजह से दर्ज हुआ था केस; जानें पूरा मामला

लोग बोले-

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में लावारिस कुत्ते बढ़ी समस्या बन चुके हैं। भयंकर रोगों से ग्रसित लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर लोगों पर हमला कर रहे है। इस सबंध में नगर पालिका को भी बता दिया गया है। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात नहीं दिला पा रही हैं। हर रोज जिला अस्पताल में आठ से 10 लोगों को लावारिस कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें