फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बाजार में दूसरे दिन भी कुत्ते ने तीन लोगों को काटा

विज्ञापन
29jjrp17- दिल्ली गेट पर कुत्ते के काटने का निशान दिखाता एक व्य​क्ति। स्रोत-पाठक - फोटो : मेट्रो
विज्ञापन
झज्जर। पालिका बाजार में कुत्तों का उत्पात दूसरे दिन भी रहा। एक कुत्ते ने तीन लोगों को काट लिया। इसके बाद लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको दवा और इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली गेट और शहर के मुख्य पार्क में भी एक-एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया जिससे शहर के लोगों में कुत्तों के काटने का भय बना हुआ है। बुधवार को भी पालिका बाजार और देसवाल कांप्लेक्स में इसी कुत्ते ने कई लोगों व बच्चों को काट लिया था। पालिका बाजार में तीन लोगों को काटने के बाद कुत्ता कुछ पागल हो गया और इधर-उधर भागने लगा। इस कारण वह एक मोटरसाइकिल के नीचे आ गया।
गनीमत यह रही कि मोटरसाइकिल चालक को चोट नहीं लगी। इसके बाद कुत्ता दर्द से कराहता रहा। उसे पकड़ने के लिए दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मियों को सूचना दी लेकिन कर्मियों ने उसे बेहोश करने की दुकानदारों को सलाह दी और तभी पकड़ने के लिए आने के लिए कहा। उसके बाद कुत्ते को सब्जी की कैरेट के नीचे पकड़ लिया गया और ऊपर से सामान रख दिया गया ताकि वह नहीं भागे। इसके बाद इसकी सूचना गोकुल धाम गौ सेवा महातीर्थ के सदस्यों को दी गई। धाम के सदस्य कुत्ते को इलाज के लिए साथ ले गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा का कहना है कि इस तरफ नगर परिषद प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। आए दिन शहर में कुत्तों व बंदरों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नगर परिषद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें