फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सामग्री को बंद न रखें, उसका प्रयोग करें : डीईओ

विज्ञापन
10jjrp07 मीटिंग को संबो​धित करते जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह। ​शिक्षा विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर रतिंदर सिंह की अध्यक्षता में मातनहेल और साल्हवास खंड के सभी विद्यालय प्रमुखों की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेशपाल सुहाग ने सभी का स्वागत किया। बैठक की शुरुआत जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने की, जिसमें नामांकन और निपुण भारत मिशन की विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई। उन्होंने बाल वाटिका में नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही विज्ञान प्रयोगशाला, अन्य प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि शैक्षिक सामग्री का अधिकतम लाभ मिल सके।

मिड-डे मील की गुणवत्ता, रसोईघर की स्वच्छता और रिकॉर्ड की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूलों की छोटी मरम्मत जैसे दरवाजे, खिड़कियां और बिजली कार्य पूरे कर लिए जाएं। वर्षा ऋतु को देखते हुए भवन की छतों की सफाई और स्कूल के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रातःकालीन सभा में सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा छात्र परिवहन योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें