फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी दिवाली की रौनक, सेंसर वाले दीयों और फैंसी लाइटों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
-फोटो 87 : बाजार में सजी झालरों की दुकान और खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिवाली को लेकर शहर के बाजार सजने लगे हैं। इस बार मेड इन इंडिया लाइटिंग उत्पादों की मांग है। सेंसर वाले दीयों के अलावा घूमने वाली दीया थाली, कलश, हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी और रंग-बिरंगी फैंसी लाइटें बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दीये 35 रुपये और फैंसी सजावटी आइटम 500 से 750 रुपये प्रति पीस तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड और दिल्ली-रोहतक रोड पर लाइटिंग उत्पादों की दुकानें सज गई हैं। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से बाजार जगमगा उठते हैं। कारोबारियों के अनुसार, इस बार मुंबई, सूरत और दिल्ली में बने उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं। चीन के उत्पादों का पुराना स्टॉक भी अब बाजार में नहीं है।
रेलवे रोड के दुकानदार गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले साल पानी डालने पर जलने वाले सेंसरयुक्त दीये आए थे। इस बार अलग-अलग रंगों की रोशनी वाले दीये उपलब्ध हैं। पहले इनमें केवल सफेद एलईडी होती थी। एक दीये की कीमत 35 रुपये है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में सजावटी सामान के दाम भी बढ़े हैं। जो उत्पाद पहले 50 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत अब 55 से 60 रुपये हो गई है। मेन बाजार के दुकानदार नवीन मल्होत्रा ने बताया कि थोक बाजार में बाहरी व्यापारी खरीदारी कर चुके हैं। अब शहर के खुदरा कारोबारी खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
बाजार में 220 से 450 रुपये की झालरें उपलब्ध
बाजार में मल्टीकलर क्रिस्टल बॉल झालर, यूएसबी से चलने वाली वाटरप्रूफ लाइटें, ब्रास मेटल और मल्टीकलर ग्लास बल्ब वाली झालरें भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 220 से 450 रुपये तक है। दुकानदार सौरभ सिंह ने बताया कि नए डिजाइन के उत्पादों को लेकर ग्राहकों में अच्छी रुचि है।
विज्ञापन

-



-फोटो 87 : बाजार में सजी झालरों की दुकान और खरीदारी करते ग्राहक। संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें