फोटो 28जेएनडी24-विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों बारे राजनीतिक दलों के प्
- फोटो : samvad
जुलाना। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों तथा नोटिस एवं सुनवाई चरण की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्रवाई को लेकर मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम होशियार सिंह ने की।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 200 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रशिक्षित हैं। कुल 1,87,782 पूर्व-प्रारूप निर्वाचकों से संबंधित ईएफ की छपाई एवं वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
ईएफ के डिजिटलीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 1,70,322 ईएफ यानी 90.70 प्रतिशत का डिजिटलीकरण एवं बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। डिजिटलीकरण से संबंधित अप्राप्त प्रपत्रों की संख्या शून्य है।
ईएफ मानचित्रण की स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 79,618 निर्वाचक स्वयं के रूप में तथा 81,338 निर्वाचक वंशज के रूप में मानचित्रित किए गए हैं, जबकि 9,366 प्रकरणों में अभी कोई मानचित्रण नहीं किया गया है।