बेरी। गांव माजरा-दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में शरद पूर्णिमा पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा सहित दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और दमा, नजला व खांसी से राहत की कामना के साथ औषधीय खीर का सेवन किया। धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से व्यक्ति को सही राह दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सदाचार, सेवा और संयम को जीवन में अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन
मध्यरात्रि 2 बजकर 15 मिनट पर आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में औषधीय खीर वितरित की गई। इस अवसर पर बादली विधायक कुलदीप वत्स ने स्वामी नित्यानंद महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर महंत से आशीर्वाद लिया। उन्होंने धाम में 225 बेड के आधुनिक आयुष अस्पताल के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।