फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दिया चेक, बोले- घायलों के इलाज का सरकार उठाएगी खर्च

Fri, 04 May 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चेक देते उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आए तूफान के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र खेरागढ़ के गांवों का सूबे के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दौरा किया।उन्होंने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का चेक दिया। 
विज्ञापन


सहायता राशि के तौर पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही सीएम योगी आदित्यानाथ को पता चला तो उन्होंने मुझे आगरा जाने के लिए कहा। 

लोगों का जो भी नुकसान हुआ है, सरकार उसकी भरपाई करेगी। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। घायलों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। 

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश्ा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों से मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का कहना है कि पीड़ितों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हर नुकसान का सरकार उनको मुआवजा देगी। 

पहले परीक्षण में महीनों लगते थे, लेकिन हमारी सरकार ने त्वरित मदद करते हुए गांव-गांव जाकर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक दिए हैं। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को फसल के नुकसान का सर्वे कराने को कहा गया है। फसल बीमा योजना के अंतरगत दर्ज किसानों को पांच लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन

अगर कोई करंट से मरा है तो उसे विद्युत विभाग की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा अलग से मिलेगा। गाय मरने पर 30 हजार एवं अन्य मवेशियों के मरने पर भी तय रकम मिलेगी। 

किसी का मकान, दीवार गिरी है, उनके नुकसान का आकलन कर आर्थिक राहत दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री बोले कि प्राकृतिक आपदा में घायलों का इलाज सरकार कराएगी। अगर किसी मरीज को लखनऊ या फिर दिल्ली इलाज के लिए ले जाने की जरूरत पड़ेगी तो यही भी किया जाएगा। 
 
फोटो के लिए भाजपाई अनुशासन भी भूल गए। यहां तक कि उपमुख्यमंत्री के साथ मरीजों को देखने के लिए वार्ड में गए
तो धक्का-मुक्की कर वार्ड में घुस गए। चिकित्सक संक्रमण फैलने की आशंका पर भाजपाइयों कहा लेकिन कोई नहीं गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें