फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर विभागीय टीम ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास।
गांव झाड़ली में मुख्यमंत्री को सोलर लाइट की खरीद को लेकर की गई शिकायत के बाद एक सप्ताह बाद नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया।

जांच के दौरान पाया गया कि रिकॉर्ड में 22 सोलर लाइट दर्ज हैं, जबकि बाजीतपुर और झाड़ली गांव में मौके पर केवल 20 सोलर लाइटें ही लगी हुई मिलीं। विभागीय टीम ने जांच प्रक्रिया के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों को शामिल किया।

गौरतलब है कि इससे पहले टीम के दौरे के समय सरपंच उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (विद्युत), पंचायती राज रोहतक ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मातनहेल को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता दिनेश जाखड़, ग्राम सचिव और सरपंच को गांव में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी में 10 सोलर लाइटों का बिल 13,57,000 रुपये का पाया गया है, जिसके अनुसार एक सोलर लाइट की कीमत 1,35,700 रुपये बैठती है। जांच में झाड़ली और बाजीतपुर में दो लाइटें कम पाई गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें