फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से वंचित करना अन्यायपूर्ण : एआईयूटीयूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के लिए लगाई गई नई शर्त का विरोध करते हुए इसे युवाओं के साथ अन्याय बताया है। संगठन ने सरकार से यह शर्त वापस लेने और सभी पात्र अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन


एआईयूटीयूसी के प्रदेश सचिव हरिप्रकाश और जिला सचिव सतीश कुमार ने कहा कि परीक्षा के बाद नई शर्त लागू कर बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर कर दिया गया है। उनका कहना है कि प्रदेश में पद रिक्त हैं और सभी योग्य युवाओं को अवसर मिलना चाहिए था। इसमें पीएचडी और नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के दावे करती है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को सीमित कर रही है। उन्होंने पंचकूला में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया और शर्त वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें