फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से अंबेडकर चौक का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 83 : संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते हु
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति ने शहर में अंबेडकर चौक के निर्माण की मांग की है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और चौक का निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि बहादुरगढ़ नगर परिषद की हाउस मीटिंग में सभी पार्षदों की सहमति से बिजली पावर हाउस के सामने वाले चौक का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
अब तक न तो इस पर कोई कार्य शुरू हुआ है और न ही नगर परिषद द्वारा इसका टेंडर जारी किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों की भावना को सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी बहादुरगढ़ नगर परिषद से मंगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही अंबेडकर चौक के निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद समिति सदस्यों ने उम्मीद जताई कि अब वर्षों से लंबित यह मांग जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें