हमीरपुर राठ के राठ कस्बे में बड़ी घटना सामने आई है। यहां मौत की तार ने एक ही झटके दो की जिंदगी छीन ली। मंडी समिति के पीछे रात करीब आठ बजे नहर किनारे से गुजर रही भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर लगा लोहे का एंगल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस हादसे में एक महिला मजदूर और भूसा मालिक के मौत हो गई। ट्राली पर सवार दो महिला मजदूरों और चालक को सीएचसी भेजा है।
मंडी समिति के पीछे मंगलवार को सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी चंद्रभान साहू (52) भूसा लाने के लिए पड़ोसी रामफल लोधी का ट्रैक्टर ट्राली लेकर गया था। इसमें उसने तीन महिला मजदूरों सिकंदरपुरा निवासी छोटी (62), रूपनगर निवासी गिरजा (62) पत्नी शिवराम व गीता (35) पत्नी पप्पू को भूसा भरने के लिए साथ ले गया। ट्रैक्टर रामफल का पुत्र बृजेश (25) चला रहा था।
ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लादकर चालक चला तो ट्राली के ऊपर महिलाएं बैठ गईं। तभी रास्ते में नहर के निकट गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट ट्राली में लगा लोहे का एंगल छू गया। इससे ट्रैक्टर में करंट का झटका लगा। तो एक महिला नीचे उतर गई।
इस बीच अर्थिंग मिलने से ट्रैक्टर के टायरों से धुआं निकलने लगा। वहीं, ट्राली में सवार छोटी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना को लेकर चालक ने भूसा लदवाने गए चंद्रभान को आवाज लगाई। दौड़ कर आए चंद्रभान ने जैसे ही छोटी को बचाने क ा प्रयास किया तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।