फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंटनी कैंसल में लाइट, कैमरा और एक्शन

Sun, 03 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार को दिन भर लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई दी। बैंटनी कैसल में ‘डियर माया’ फिल्म की शूटिंग चल रही है। रविवार को भी बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोइराला पर दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला काले कपड़ों में दिखाई दीं।
विज्ञापन


शूटिंग स्थल पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ रही। ज्यादा सिक्योरिटी होने की वजह से प्रशंसक मनीषा कोइराला से नहीं मिल सके। उन्हें दूर से उनका दीदार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यहां शूटिंग होने के बाद मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट और रिज मैदान पर भी इस फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

उधर, शूटिंग के चलते कालीबाड़ी मंदिर जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शूटिंग के दौरान लोगों को काफी देर इंतजार करने के बाद मंदिर रास्ता खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें