बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेड़ा के निकट सोमवार को सड़क किनारे युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सुरजापुर गांव में एक गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो युवती के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। अभीतक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो युवती की हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेका गया है।