फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने 104 वर्षीय चंद्र सिंह का शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

विज्ञापन
20jjrp08- लघु सचिवालय में सोमवार को 104 वर्षीय चंद्र  सिंह  को सम्मानित करते डीसी स्वप्निल रविं - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी 104 वर्षीय चंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। डीसी ने कहा कि चंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनका जीवन अनुभव और समाजसेवा युवा पीढ़ी को नई दिशा देने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सरकार और प्रशासन सदैव वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वरिष्ठजन चंद्र सिंह से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

चंद्र सिंह लंबे समय तक क्षेत्र में खाप प्रधान के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं और उन्होंने सामाजिक समरसता व जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में खाप ने कई सामाजिक मुद्दों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।
चंद्र सिंह पांच पीढ़ियां देख चुके हैं। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी चंद्र सिंह के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर दयाकिशन जांगड़ा, ओम साहब, दिलबाग, मानसिंह, जमीन सिंह, कृष्ण कुमार, नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें